Jamshedpur News: करियर काउंसिलिंग से मिला उच्च शिक्षा व रोजगार का मार्गदर्शन
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: अल कबीर पॉलिटेक्निक, जमशेदपुर के तत्वावधान में मंगलवार को एसएस 2 उच्च विद्यालय, पटमदा के 38 छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग और शैक्षणिक विजिट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ दो शिक्षक भी शामिल हुए। काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को बीटेक, बीबीए, बीसीए और डिप्लोमा सहित विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। नामांकन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया गया। विशेषज्ञों ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों से रुचि, योग्यता और लक्ष्य के अनुरूप करियर चुनने तथा कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.