Jamshedpur News: करनडीह में 6 सितंबर को होगा दिशोम जाहेरथान धर्म सम्मेलन
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: दिशोम जाहेर थान करनडीह में मंगलवार को माझी पारगना माहाल (धाड़, कुचूं, सिंञ, बारहा और पातकोम दिशोम) की बैठक हुई। धाड़ दिशोम (पूर्वी सिंहभूम) के देश पारगना बाबा बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज की धार्मिक व्यवस्था और पूजा पद्धति पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में 6 सितंबर को करनडीह जाहेरथान में धर्म सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसे सफल बनाने के लिए 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें पांच देश पारगना बाबा, बीस तोरोप-पीड़ पारगना बाबा, पांच देश पारानिक बाबा तथा इक्कीस माझी एवं नायके बाबा शामिल हैं। पारगना बाबाओं ने कहा कि धार्मिक प्रचार-प्रसार की कमी के कारण आदिवासी संथाल समाज के लोग अपनी संस्कृति से दूर होकर अन्य धर्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। युवा पीढ़ी की धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.