Jamshedpur News: करनडीह में नाली विवाद पर बनी सहमति: टाटा-हाटा मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित
जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। करनडीह क्षेत्र में बहुमंजिला फ्लैट से निकलने वाले नाली के पानी को लेकर चल रहे विवाद के समाधान की दिशा में पहल हुई है। दक्षिण करनडीह पंचायत भवन में मुखिया सरस्वती टुडू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने समस्या पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन और रेलवे विभाग अपने-अपने स्तर से क्षेत्र का तकनीकी सर्वेक्षण कराएंगे। सर्वेक्षण के बाद दोनों विभाग उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर नाली की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संयम बरतने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने 23 अगस्त को टाटा-हाटा मुख्य मार्ग स्थित करनडीह चौक पर प्रस्तावित सड़क जाम को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया। मुखिया सरस्वती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.