जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: करनडीह ग्राम सभा की एक आवश्यक बैठक शनिवार, 4 जुलाई 2026 को संपन्न हुई। इस बैठक में विगत 30 जून को फ्लैटों और घरों से निकलने वाले मल-मूत्र युक्त गंदे पानी को रोकने के लिए नाली जाम किए जाने के मामले की पुनर्समीक्षा की गई। ग्रामीणों को अखबार के माध्यम से जानकारी मिली है कि स्थानीय प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी स्थिति में इस दूषित पानी को लाइन टोला, धरमटोला, दुखु टोला और करनडीह ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले कृषि योग्य खेतों में बहने नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: करनडीह क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक बार फिर नाली को जाम किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...