जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: अखिल आखाड़ा करनडीह (गाइताडीह, जमशेदपुर-2) के तत्वावधान में 2 अक्तूबर को 42वें एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह रोमांचक खेल मुकाबला एसएस हाई स्कूल ग्राउंड, करनडीह (गाइताडीह) के मैदान पर खेला जाएगा। इस खेल समारोह की शुरुआत 1962 से निरंतर चली आ रही है। टूर्नामेंट के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथियों के रूप में जमशेदपुर ब्लॉक की प्रमुख पानी मुर्मू, करनडीह दक्षिण पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू और सामाजिक कार्यकर्ता जगत मार्डी भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नकुल स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट झुमरिया टांड़ मैदान में चार से ,16 टीम में ले रही है हिस्सा प्र...