Jamshedpur News: करनडीह-परसुडीह मुख्य सड़क पर जलजमाव: जन उलगुलान मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर में करनडीह रेलवे फाटक से परसुडीह मुख्य मार्ग पर पिछले पांच महीनों से नाली का गंदा पानी जमा होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जन उलगुलान मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।लंबे समय से जमे दूषित पानी के कारण इलाके में गंभीर बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि दीपावली और छठ पर्व से पहले जलजमाव की समस्या दूर नहीं की गई, तो संगठन उग्र जन-आंदोलन शुरू करेगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: अतिक्रमण कर गली, नाले एवं पुलिया को अवरुद्ध किया, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.