जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के करनडीह चौक पर आदिवासी सेंगेल अभियान के दिशोम परगना सोना राम सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री फागू बेसरा और धाड़ दिशोम माझी परगना महाल का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम सेंगेल अभियान के केंद्रीय कोर कमेटी के निर्देशानुसार पांच दिनों तक चलने वाले राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है।आंदोलनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारसनाथ स्थित पवित्र मरांग बुरु को जैनों का तीर्थ स्थल बताकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था, जिसे अब बचाने का ढोंग किया जा रहा है। सेंगेल ने सवाल उठाया कि मरांग बुरु को जैनों को सौंपने वाले मुख्यमंत्री का सम्मान क्यों किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मरांग ब...