Jamshedpur News: कपाली में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: कपाली के अंसारनगर में संपत्ति विवाद को लेकर भाई और बहन के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान बहन के परिवारवालों ने मिलकर भाई की बाइक में तोड़फोड़ कर दी और घर के बाहर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया। घटना रविवार दोपहर की है। हालांकि जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया, जहां समझौता हो गया। कपाली ओपी प्रभारी अविनाश ने बताया कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है। ढाई कट्ठा जमीन पर चार भाई और दो बहन अपना हक जता रहे हैं। महिला ने अपने माता-पिता की देखभाल की थी, जिसके बाद दोनों जमीन दोनों बहनों के नाम कर दी गई। हालांकि इसमें चार भाई भी अपना हिस्सा मांग रहे थे। महिला ने रविवार को अपने भाई को बातचीत के लिए बुलाया था, जहां दोनों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान महिला ने भाई पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.