Jamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ छापेमारी, तीन किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: कपाली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कपाली क्षेत्र में छापेमारी कर करीब तीन किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को क्षेत्र में गांजा की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना की पुष्टि करने के बाद मंगलवार रात चिह्नित स्थान पर दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस को गांजा और बड़ी मात्रा में नकदी मिली। बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है, जबकि नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.