जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा के लिंक रोड स्थित सर्किल रोड की गली में मिले सोनाधर नाग (62) के शव की जांच में पुलिस के सामने कई सवाल हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर उनकी साइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।परिजनों के अनुसार, सोनाधर नाग सोमवार शाम करीब पांच बजे साइकिल लेकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। मंगलवार सुबह उनका शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट करना है। साथ ही यह पता लगाना होगा कि घर से निकलने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में आए थे। घटनास्थल और साइकिल मिलने की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से भी...