Jamshedpur News: कदमा में युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश में छापेमारी
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: कदमा के ईसीसी फ्लैट दुर्गा पूजा पंडाल के पास युवक राकेश कुमार वर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल राकेश का इलाज टीएमएच में चल रहा है। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। रामजनमनगर निवासी राकेश कुमार वर्मा पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे हमला किया गया था। वह ईसीसी फ्लैट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास बैठे थे। इसी दौरान सात से आठ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने चापड़, बंदूक के बट, बांस और बेल्ट से राकेश की पिटाई कर दी। हमले में उनके सिर, पैर और शरीर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.