जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के न्यू रानीकुदर मस्जिद लाइन में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कदमा थाने में 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। न्यू रानीकुदर एक्सटेंशन रोड नंबर-4 निवासी मोहम्मद शाहनवाज (40) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 11 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह पान दुकान से चाय लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान मस्जिद लाइन निवासी इमरान उर्फ पग्घा ने उन्हें बुलाकर छेड़छाड़ और मजाक करना शुरू कर दिया। उन्होंने समझाने का प्रयास किया और वहां से घर चले गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कदमा मारपीट मामले में दोनों पक्षों को नोटिस, बयान के बाद होगी कार्रवाई आवेदन के अनुसार, कुछ देर बाद उनके बड़े भाई मोहम्मद शरीफ उसी रास्ते से गुजर रह...