जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: कदमा की रहने वाली गीता के खिलाफ लोगों से लाखों रुपये लेकर वापस नहीं करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष मंगलवार रात कदमा थाना पहुंचे और शिकायत की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गीता ने अलग-अलग लोगों से फ्लैट खरीदने, इलाज, शादी, ब्याज चुकाने और टाटा स्टील में नौकरी दिलाने जैसे बहाने बनाकर रुपये लिए, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अधिकांश रकम वापस नहीं की। शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों ने भरोसे के आधार पर तो कुछ ने ब्याज पर रुपये दिए थे। राकेश कुमार ने करीब छह लाख देने का दावा किया, जबकि राजेश सिंह ने 1.30 लाख रुपये उधार देने की बात कही है। पीड़ित प्रेमलता सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपने भाई के इलाज के नाम पर 7.86 लाख दिए थे। उनका कहना है कि यह रकम उन्होंने सोना गिरवी रखकर जुटाई थी। वहीं, देवि...