Jamshedpur News: कदमा में पिता से मारपीट के आरोप में प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच
जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा के रामजनम नगर भट्ठा में पिता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंदना कर्मकार ने दीपक, चीकू समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर उनके पिता सुनील लोहार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे दीपक और उसका भाई चीकू घर के सामने बंदना के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और जबरदस्ती कर रहे थे। बंदना ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद सुनील लोहार दोनों को समझाने गए।बंदना का आरोप है कि कुछ देर बाद दीपक, उसके पिता किशोर प्रसाद, मां आशा देवी, बबली देवी और उसके पति मनीष साह घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने सुनील लोहार के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोट लगी। बंदना ने गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.