जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया रोड नंबर 11 स्थित एक क्वार्टर में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर परिसर में खड़ी स्कूटी और बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए पिछले गेट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना रात करीब 11 बजे की है। बीएच एरिया रोड नंबर 11 स्थित क्वार्टर नंबर 125/एल-5 में टाटा स्टील के डब्ल्यूआरएम विभाग में कार्यरत कर्मचारी घनश्याम प्रसाद का परिवार रहता है। रविवार रात अचानक क्वार्टर में आग लग गई। शुरुआत में आग सीमित थी, लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और परिसर में खड़ी स्कूटी व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर मे...