जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में घर में घुसकर युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। शोभा देवी की शिकायत पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे शोभा देवी अपनी बेटी के साथ घर में थीं। आरोप है कि दीपू शर्मा, विशाल शर्मा और उनके परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। दरवाजा खुलने पर दीपू शर्मा कथित तौर पर जबरन घर में घुस गया। आरोप है कि उसने शोभा देवी के पास खड़े नितेश सिंह से मारपीट की और किसी धारदार या नुकीली वस्तु से उन पर हमला कर दिया。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कदमा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, प्राथमिकी दर्जघायल की स्थिति हमले में नितेश सिंह गंभीर...