जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: कदमा बाजार स्थित पुराने मीट मार्केट के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान और शेड का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने अपर उपायुक्त से मामले की जांच की मांग की है। झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो के नेतृत्व में दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा। अपर उपायुक्त ने जांच कराने की बात कही है। दुकानदारों का आरोप है कि भोला साहू सरकारी जमीन पर बिना वैधानिक प्रक्रिया के दुकान और शेड का निर्माण करा रहे हैं। संबंधित जमीन खाता संख्या 1217, प्लॉट संख्या 1777, वार्ड संख्या 2 में स्थित है। इसका स्वरूप अनाबादी है और यह झारखंड सरकार के नाम दर्ज है। सड़क किनारे निर्माण से सड़क की चौड़ाई घट सकती है, बाजार में आवागमन बाधित हो सकता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जेए...