Jamshedpur News: कदमा फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में गुरुवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल संजय टांडी की बहन के बयान पर कदमा थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में अनिल सोना और उसके भाई कृष्णा सोना को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी के अनुसार, गुरुवार शाम संजय टांडी किसी काम से घर से बाहर गया था। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौट रहा था, तब घर के पास पहले से मौजूद अनिल सोना और कृष्णा सोना ने उसे रोका। आरोप है कि अनिल ने अवैध हथियार से संजय पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजय घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। आसपास के लोगों ने घायल संजय को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.