जमशेदपुर, अक्टूबर 19 -- Jamshedpur News: कदमा थाना अंतर्गत टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम घायल अवस्था में एक किशोर को पाया गया। स्थानीय लोगों ने किशोर को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कदमा रामजनम नगर निवासी 12 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। सन्नी के अस्पताल पहुंचाने वाले आशीष ने बताया के वे लोग रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े किशोर पर पड़ी। उसके शरीर पर कई जगह चाकू से गोदने के निशान थे। यह भी पढ़ें- बोकारो में पत्थर से चेहरा और आंख कुचल कर युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...