जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र में बंद घर में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के कांसा-पीतल के बर्तन और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। उसके पास से साकची थाना क्षेत्र में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। कदमा थाना क्षेत्र के न्यू टीसी कॉलोनी रोड नंबर-2 में तीन सितंबर को महुआ सिन्हा के बंद घर में अज्ञात अपराधियों ने शाम के समय घुसकर कांसा-पीतल के बर्तन, चांदी के पांच सिक्के समेत अन्य सामान चोरी कर लिए थे। मामले में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: साकची के क्वार्टर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मो. जफर खान को गिरफ्तार किया। ...