जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांस्कृतिक जगत के लिए गौरव की बात है कि शहर की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना देबांजलि रॉय चौधरी को ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के जगन्नाथ नृत्य मेला महोत्सव 2026 में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव 14 नवंबर 2026 को पुरी स्थित अन्नपूर्णा थिएटर में आयोजित होगा। देबांजलि नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेंगी।देबांजलि रॉय चौधरी की इस उपलब्धि से जमशेदपुर की शास्त्रीय नृत्य परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी। निर्णायक के रूप में उनकी सहभागिता उभरते हुए नृत्य कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह शहर के युवा कलाकारों एवं नृत्य विद्यार्थियों के लि...