Jamshedpur News: कचरे की बोतलों से सजावटी वस्तुएं बना रहीं पटमदा की महिलाएं
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: कचरे में फेंकी गई पानी व कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों और मोबिल के डिब्बों से पटमदा की महिलाएं आकर्षक सजावट की वस्तुएं बना रही हैं। महिलाएं हैंगिंग फिश, गणेश जी की मूर्ति, फ्लावर पॉट, शिमला मिर्च के पौधे समेत कई वस्तुएं तैयार कर रही हैं। इससे जहां प्लास्टिक के कचरे का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है, वहीं वह आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। इन वस्तुओं की कीमत 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। आसरा संस्था के सहयोग से पटमदा के गोबरघुसी की 20 महिलाएं इस काम से जुड़ी हैं। महिलाएं पहले घूमकर कर प्लास्टिक की बोतल और डिब्बों को एकत्रित करती हैं। फिर उन्हें साफ कर अलग-अलग आकार और डिजाइन देकर आकर्षक रूप दिया जाता है। रंग और सजावट के बाद तैयार उत्पाद देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। महिलाएं इससे पहले कुरकुरे, चिप्स आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.