जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अब ऐसे मकान मालिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो कचरा उठाव शुल्क नहीं दे रहे हैं। निगम की ओर से करीब पांच हजार घरों को नोटिस जारी किया गया है। इन घरों को डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान से जोड़ने की तैयारी है। निगम के अनुसार, पांच हजार से अधिक मकान ऐसे हैं, जहां से कचरा उठाव शुल्क नहीं दिया जा रहा है। शुल्क नहीं देने के कारण कई लोग घरों का कचरा आसपास के खाली प्लॉट या सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे मानगो नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह कचरे का ढेर लग जाता है और सड़कों पर गंदगी फैलती है। निगम अब ऐसे घरों को नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोड़कर समस्या कम करने की तैयारी में है। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगम ने सभी 36 वार्ड में...