Jamshedpur News: ओलीडीह में दिनदहाड़े महिला से दो लाख की चेन झपटी
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: ओलीडीह थाना क्षेत्र के शर्मा लाइन में रविवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कांति देवी पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश उनके पास पहुंचे और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ओलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.