Jamshedpur News: ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन से टाटानगर पहुंचा कांड्रा का युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: टाटानगर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मंगलवार सुबह सात बजे स्टेशन से छह किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक कांड्रा निवासी ऋषिकेश मुखिया उर्फ कार्तिक एर्नाकुलम एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचा था। गुप्त सूचना पर पहले से सतर्क सुरक्षा जवानों ने उसे पकड़ लिया। बरामद गांजे का बाजार मूल्य तीन लाख से अधिक बताया जा रहा है। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की स्पेशल टीम के जवानों ने ऋषिकेश मुखिया को गांजे के साथ टाटानगर जीआरपी को सौंप दिया। रेल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी रेल थाने में आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गांजा तस्करी में गिरफ्तार कार्तिक मुखिया गया जेल बुधवार को आरोपी को गांजे के साथ जमशेदपुर जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.