जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। निधन के बाद उनके परिजनों या निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण सरकार की निर्धारित मुआवजा राशि वास्तविक हकदारों तक नहीं पहुंच सकी है। अब संबलपुर जिला प्रशासन उनके परिजनों की तलाश कर रहा है, ताकि नियमानुसार मुआवजा राशि परिवार को सौंपी जा सके। जानकारी के अनुसार सरदार हरभजन सिंह पूर्व में जमशेदपुर निवासी थे। बताया गया है कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2016 में जमशेदपुर में हुआ था। ऐसे में उनके परिवार या रिश्तेदारों के जमशेदपुर अथवा आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। परिजनों की तलाश से संबंधित सूचना मानगो गुरुद्वारा साहिब के साबका प्रधान सरदार इन्दर सिंह इन्दर तक पहुंची है। उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग की अपील ...