जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को टैंक रोड स्थित टिन शेड मार्केट, साकची में अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महासचिव नसीम अंसारी ने अध्यक्ष को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न बाजारों के प्रतिनिधि और दुकानदार शामिल हुए। मौके पर शंकर प्रसाद, दुर्गादास साहु, रंजन सिंह, सरवर आलम, संतोष अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जावेद अख्तर सहित कई सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपर बाजार के सभी नए और व्यावसायिक भवनों की होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...