Jamshedpur News: ऑल इंडिया ड्राइवर संघ के जिला संयोजक बने अप्पू तिवारी
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी को ऑल इंडिया ड्राइवर संघ के जिला संयोजक बनाया गया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष परविंदर पांडेय ने शनिवार को अप्पू तिवारी को संघ की सदस्यता दिलाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें जिले के ड्राइवरों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दिलाया गया। जिम्मेदारी मिलने पर अप्पू तिवारी ने कहा कि संघ ने उन्हें जो सम्मान और दायित्व दिया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। ड्राइवरों के अधिकार, सम्मान और हक की आवाज बनने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। जमशेदपुर के ड्राइवर संघ के सदस्यों एवं सहयोगियों ने अप्पू तिवारी का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.