Jamshedpur News: ऑपरेशन मुस्कान के 11वें चरण में 100 लोगों को मिले उनके खोये मोबाइल
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत शनिवार को जिला पुलिस ने 100 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।इसको लेकर एसएसपी कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। यह ऑपरेशन मुस्कान का 11वां संस्करण था। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार तकनीकी मदद से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है।एसएसपी ने कहा कि अब तक ऑपरेशन मुस्कान के विभिन्न चरणों में कुल 3373 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.