Jamshedpur News: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चोरी का सामान खपाने वाले गिरोह के दो हिरासत में
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा इलाके में एक युवक का कैमरा और दूसरे युवक का फोन चोरी होने के बाद उसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुख्ता सुराग और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला है कि चोरी के मोबाइल, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कम कीमत का विज्ञापन देकर ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद चैट या अन्य नंबरों से डील तय की जाती थी। यह भी पढ़ें- दूसरे राज्यों के लोगों से लोन के नाम पर ठगी, सात गिरफ्तार पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों और खपाए गए शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.