जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: टाटानगर के यात्रियों में ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग का क्रेज बढ़ रहा है। यात्री जनरल टिकट काउंटर में कतार लगने के बजाय ऑनलाइन जनरल टिकट को पसंद करने लगे हैं। इससे रेल वन एप से ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग का प्रतिशत अप्रैल से लगतार बढ़ रहा है। टिकट बुक करने से 14 जुलाई तक किराया राशि में 3 प्रतिशत रेलवे छूट दे रहा था, जिसकी मियाद बढ़ने की उम्मीद यात्रियों को है। सूचना के अनुसार, अप्रैल में 650 यात्रियों ने रेल वन एप से ही जनरल टिकट ली। वहीं, मई में संख्या बढ़कर 700 जबकि, जून में 750 से ज्यादा लोगों द्वारा मोबाइल से जनरल टिकट बुक करने की सूचना है। डिजिटल भुगतान की सुविधा से काउंटर या एटीबीएम पर नगद रुपये लेकर जाने का झंझट नहीं रहा। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की मौज, आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, अब तेज और आसानी स...