जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए सितंबर का महीना बेहतर रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) झारखंड के स्टेट चेयरपर्सन कृष्णा भालोटिया ने बताया कि सितंबर में पिछले वर्ष की तुलना में राज्य में कुल वाहन बिक्री में 7.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। प्रमुख वाहन श्रेणियों में भी सकारात्मक प्रदर्शन रहा। यह भी पढ़ें- सितंबर में वाहन बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्डदोपहिया वाहन बाजार उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि दोपहिया वाहन बाजार में सबसे बड़ा हिस्सा बने हुए हैं। सितंबर में 36,712 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच फीसदी अधिक है। यात्री वाहनों का पंजीकरण भी करीब नौ फीसदी बढ़कर 5901 पहुंच गया। वाणिज्यिक वाहनों और तीनपहिया वाहनों में भी अच्छी वृद...