जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की "उन्नति का पहिया योजना" के तहत जमशेदपुर प्रखंड के एस.एस. स्कूल, करनडीह में छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा यह पहल दूर-दराज के विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुरक्षित और नियमित पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। सरकार शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही प्रखंड के अन्य पात्र विद्यालयों में भी साइकिलों का वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक संजीब सरदार, बहादुर किस्कु, जगत मार्डी, शंकर हेंब्रम, मुखिया सरस्वती टुडू, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प...