Jamshedpur News: एसएस 2 हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: एसएस 2 हाई स्कूल पटमदा में मंगलवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और सफाई अभियान आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक ने झारखंड के महापुरुषों के जीवन परिचय और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और सुंदर समाज का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.