Jamshedpur News: एसएस प्लस टू स्कूल में एनईपी और एनसीएफ-एसई को लागू करने पर जोर
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: पटमदा स्थित एसएस प्लस टू हाईस्कूल में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ-एसई) 2023 को विद्यालय में प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मिथिलेश कुमार ने भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई) में आयोजित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के अनुभव और महत्वपूर्ण जानकारियों को समिति के सदस्यों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान के कौशल का विकास करना है।बैठक में गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने, परियोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.