Jamshedpur News: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा पर चेतना सत्र
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चेतना सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। नोडल शिक्षक दिनेश अधिकारी ने हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय सतर्क रहने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। सुबोध प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को कम उम्र में बाइक चलाने से बचने की अपील की। वहीं, मिताली बासु ने सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी नारे लगाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। विद्यालय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.