जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग में हुई कार्रवाई के बाद बिरसानगर थाने की जिम्मेदारी थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से थाना का प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, थाना प्रभारी के निलंबन के पीछे क्या कारण रहा, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा की जा रही है। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति तक सब इंस्पेक्टर ही बिरसानगर थाने का संचालन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...