जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) के साथ एसआईआर के तहत डिजिटाइजेशन, दावा-आपत्तियों के निष्पादन, नोटिस से संबंधित मामलों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शुक्रवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी ईआरओ एवं एईआरओ के स्तर पर प्रपत्र-6, 6ए, 7 एवं 8 के तहत प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों के डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, प्राप्त दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रगति का भी आकलन किया गया। उपायुक्त ने नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति वाले मामलों में प्रथम एवं द्वितीय नोटिस के निष्पादन की स्थिति की ईआरओ एवं एईआरओ स्तर पर समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, अन्य श्रेणी के ऐसे मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिनमें नोटिस जारी करने की आवश्...