जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत 26 और 27 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर संभवतः अंतिम होगा, क्योंकि 29 जुलाई को गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा नहीं किया है। ऐसे में यह शिविर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या हटाने का अंतिम अवसर होगा।प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर गणना फॉर्म भरने और निर्धारित अवधि के भीतर उसे जमा करने की अपील की है। इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता अपने नाम की जांच करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...