जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति आम धारणा यह है कि वोटरों के नाम काटे या जोड़े जाएंगे। परंतु इसका दूसरा पहलू भी है। और वह है मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करना। इस बार निर्वाचन आयोग आम वोटरों की उस चिंता और शिकायत को दूर करने का प्रयास करेगा जिसके कारण एक ही परिवार के लोग दो या तीन बूथों पर बंट गये हैं। यही नहीं, एक ही आवासीय परिसर या अपार्टमेंट के लोग अलग-अलग बूथों के वोटर बन गये हैं। इसे दूर करने की रणनीति बन चुकी है। राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने यह जानकारी दी है。 यह भी पढ़ें- बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों का दिया गया प्रशिक्षणएक ही बूथ पर मतदान आयोग की मंशा है कि अब एक परिवार के वोटर एक ही बूथ पर मतदान करें। यहां तक कि एक अपार्टमेंट के वोटरों को भी एक ही ...