Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज में राखी निर्माण प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह के एनएसएस विभाग और भारतीय डाक विभाग गोलपाहारी के संयुक्त तत्वावधान में राखी निर्माण प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, डाक विभाग के प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डाक विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और परिसर में गंगाजल व तिरंगे का स्टॉल भी लगाया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां बनाईं, जिन्हें डाक विभाग के माध्यम से जवानों और प्रियजनों तक भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- सरहद पर तैनात जांबाजों की कलाई पर सजेगी विकास हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.