जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज द्वारा स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को रोजगारपरक पेड इंटर्नशिप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। प्राचार्य डॉ. अशोक झा के मुताबिक, ई-डिजिटल इंडिया के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में विद्यार्थियों को जॉब इंटर्नशिप और करियर एक्सपोजर का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिन विषयों के पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप अनिवार्य है, उन सभी विद्यार्थियों के लिए यह 60 दिनों का पेड इंडस्ट्री इंटर्नशिप और करियर एक्सपोजर प्रोग्राम के रूप में प्रस्तावित किया गया है।इस पहल के तहत जमशेदपुर क्षेत्र में कई अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें डेटा एंट्री और ऑफिस ऑपरेशंस, नॉन-वाइस प्रोसेस और टेक्निकल सपोर्ट, सीए फर्म में अक...