Jamshedpur News: एलआईसी पूर्व मध्य क्षेत्रीय जोनल चयन ट्रायल शुरू
जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूर्व मध्य क्षेत्र का दो दिवसीय जोनल चयन ट्रायल बुधवार को हजारीबाग के कैनरी हिल में शुरू हुआ। 9 और 10 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में पूर्व मध्य क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के 42 खिलाड़ी कैरम और शतरंज स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक (एचआरडी) इमैनुएल केरकेट्टा, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक बीरेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण जूनियर वुमेन ग्रैंडमास्टर किरण मनीषा मोहंती हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। शतरंज और कैरम स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंपायर और रेफरी नियुक्त किए गए हैं। आयोजन में हजारीबाग मंडल की स्पोर्ट्स कमेटी और कार्मिक विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.