जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- अस्पताल की अव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं का हंगामा Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया और अधीक्षक को अव्यवस्था के कारण इस्तीफा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 7 अक्टूबर से एक महिला मरीज डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती है और उसी दिन से उसे बरामदे में बाहर लिटाया गया है। शनिवार को इन लोगों के द्वारा हंगामा करने और अधीक्षक को कहने के बाद मरीज को अंदर ले जाया गया और उसका ऑपरेशन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तीन दिन तक मरीज को बेड नहीं मिलना अस्पताल प्रशासन पर उंगली उठाने को मजबूर करता है। लोगों ने कहा कि करोड़ों के इस भवन में मरीज को सोने के लिए बेड कितना मिले जिससे भाग्य और क्या हो सकता है इधर अस्पताल के ...