Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दोनों इंटर्न हॉस्टल से हटाए कब्जे
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के साकची स्थित दोनों इंटर्न हॉस्टल को शनिवार को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। जिला प्रशासन की टीम ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल के साथ हॉस्टल के कमरों के ताले तोड़ डाले। कमरों से मिले सामान को उसी में रखकर 80 से अधिक कमरों में प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया। अभियान के दौरान हॉस्टल परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि दोनों हॉस्टल के 96 कमरों पर गैर-शैक्षणिक जूनियर रेजिडेंट और बाहरी लोगों का कब्जा था। ये लोग बिना आवंटन के वर्षों से कमरों में रह रहे थे। इस कारण मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को रहने के लिए कमरे नहीं मिल पा रहे थे। वर्तमान में वर्ष 2020 बैच के विद्यार्थियों को काफी परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.