जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: स्पाइन टीबी के कारण चलने में असमर्थ मानगो आजादनगर निवासी मो. फारुक अंसारी एमजीएम अस्पताल में ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हो गया और बगैर किसी सहारा के खुद अपना दैनिक काम भी करने लगा। बताया जाता है कि मो. फारुक अंसारी करीब पांच महीने से चल नहीं पा रहा था। जांच कराने पर स्पाइन टीबी का पता चला, लेकिन पैसों की तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहा था। एमजीएम अस्पताल के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. याकूब सांगा की टीम ने उसका पहले इलाज किया, लेकिन आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विभाष चंद्रा द्वारा ऑपरेशन करने से मो. फारुक सामान्य जीवन जीने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...