जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड के साथ-साथ स्ट्रेचर भी कम पड़ गए। स्थिति यह रही कि कुछ मरीजों को बेंच पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। चाईबासा सदर अस्पताल से रेफर होकर पहुंची तांतनगर की एक महिला मरीज को करीब 10 मिनट तक स्ट्रेचर के अभाव में एंबुलेंस में ही रहना पड़ा। गंभीर हालत में पहुंची महिला को ऑक्सीजन लगाकर एमजीएम लाया गया था। गर्मी से परेशान महिला को राहत देने के लिए परिजन गमछे से हवा करते नजर आए। शाम करीब 5.20 बजे तांतनगर की बुधना करूवा समेत तीन मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका। स्ट्रेचर की कमी की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड ब्वॉय को भेजा। डार्क रूम में रखे तीन स्ट्रेचर निकलवाकर मरीजों...