Jamshedpur News: एमजीएम में वृद्धा की चार घंटे जटिल सर्जरी, पित्त की थैली बड़ी आंत से अलग की
जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- Jamshedpur News: पित्त की नली में पथरी के कारण पित्त की थैली बड़ी आंत से चिपक गई 77 वर्षीय महिला का एमजीएम अस्पताल में जटिल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने पित्त की थैली को बड़ी आंत से अलग करने के साथ आंत में बने छेद को भी बंद किया। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला की हालत सामान्य है। उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। मानगो निवासी कमला देवी पेट में दर्द और पीलिया की शिकायत लेकर एमजीएम पहुंची थीं। जांच में पित्त की नली में पथरी और पित्त की थैली के सिकुड़ने की जानकारी मिली। जांच में यह भी पता चला कि पित्त की थैली बड़ी आंत से चिपकी हुई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। 77 वर्ष की उम्र होने के कारण सर्जरी में जोखिम था। परिजनों की सहमति के बाद महिला को 23 अगस्त को सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.