जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में रविवार को एक महिला की मौत के बाद हंगामा हुआ। वहां पहुंचे सुरक्षा बलों ने मामले को शांत कराया। एमजीएम अस्पताल में 20 जुलाई को धतकीडीह निवासी गीता मुखी भर्ती हुई थी, जिसे किडनी और कमजोरी की समस्या थी। उसका इलाज चल रहा था, उसे खून की भी कमी थी। इसके कारण खून और स्लाइन दोनों चढ़ रहा था, लेकिन बाद में स्लाइन चढ़ाने में परेशानी होने लगी। इसके बाद नर्स ने वहां से सिरिंज को पानी चढ़ाने वाले जगह पर लगाया, जिसके थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मरीज की मौत पर किया हंगामा इसकी सूचना होमगार्ड जवानों को मिली तो वे लोग वहां पहुंच गए और मामले को शांत कराया। इस...