Jamshedpur News: एमजीएम में मरीजों की संख्या बढ़ी, जमीन लिटाकर इलाज
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: मौसम बदलने के साथ मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। एमजीएम इमरजेंसी में तो हालत यह हो गई है कि वहां पर मरीजों को बेंच तक नसीब नहीं हुआ, जिसके कारण वहां मरीजों को नीचे चादर बिछाकर लेटना पड़ा। शनिवार दोपहर बाद सांस लेने में परेशानी के कारण आदित्यपुर की आशा देवी एमजीएम इमरजेंसी में पहुंचीं। वहां उन्हें ऑक्सीजन लगाना पड़ा, लेकिन ऑक्सीजन लगाकर उन्हें बेड नहीं मिला तो उन्हें नीचे ही चादर बिछाकर लेटना पड़ा। वहां सभी बेड और नए सहित पुराने स्ट्रेचर फुल हो गए थे, जिससे उन्हें नीचे चादर बिछाकर सोना पड़ा। पिछले दिनों पुराने स्ट्रेचर के अलावा आठ नए स्ट्रेचर दिए गए थे बावजूद इसके मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण मरीजों के साथ यह समस्या बनी रह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.